फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसों में थमा दो लोगों की जिंदगी का सफर

Wed, 08 Oct 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव चौराही निवासी शीशपाल ने व्यासपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा कर्मबीर गत दिवस दोपहर साढ़े 12 बजे अपनी बाइक से जा रहे थे। जब वह व्यासपुर-लेदी रोड पर गांव के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से बाइक लेकर आ रहे अज्ञात व्यक्ति ने उसके चाचा की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर अपने चाचा को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, गांव चुहड़पुर खुर्द निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उसका पिता सीताराम किसी काम से जा रहे थे। गांव गधौला के पास अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाजचल रहा था। इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाक परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें