फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार व लापरवाही पड़ी भारी, हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर रतनगढ़ के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मिर्जापुर के गांव तुलसी निवासी सुनील की मौत हो गई। जबकि जगाधरी पावंटा नेशनल हाईवे पर बहादुरपुर के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार बहादुरपुर निवासी तेजपाल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रतनगढ़ निवासी विनित कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर एडवीन फैक्टरी के सामने रिंकू के नाम से ढाबा है। वीरवार को वह अपने ढाबे के बाहर सड़क किनारे घूम रहा था। तभी रादौर की तरफ से एक बाइक सवार आया। जैसे ही वह बाइक सवार उसके ढाबे के पास पहुंचा तो यमुनानगर की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंची और इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के गांव तुलसी निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
उधर बहादुरपुर निवासी अरविंद कुमार ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ताऊ तेजपाल वीरवार को अपने काम से प्रतापनगर गया था। जब वह वहां से घर लौट रहा था तो बहादुरपुर मोड के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें