फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्ड-8 के दो पार्कों का 19.87 लाख होगा कायाकल्प

Sat, 31 Jan 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वार्ड 8 में पार्काें के नवीनीकरण का शिलान्यास करतीं मेयर, विधायक व अन्य। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर के वार्ड नंबर-8 में स्थित बाल वाटिका पार्क और शहीद भगत सिंह पार्क के नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पर कुल 19.87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन विकास कार्यों का शिलान्यास शुक्रवार को मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया।

मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। उपार्क न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। प्रस्तावित कार्यों के तहत दोनों पार्कों में नई बेंचें, बच्चों के लिए आधुनिक झूले, ओपन जिम, पैदल पथ, हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था व अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे लोगों को सुबह-शाम सैर, व्यायाम और बच्चों के मनोरंजन के लिए बेहतर और सुरक्षित स्थान मिलेगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम की प्राथमिकता है कि शहर के हर वार्ड में संतुलित विकास हो। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्कों के नवीनीकरण के बाद बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा और यह पहल अन्य वार्डों के लिए भी उदाहरण बनेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि पार्टी विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर लगातार काम कर रही है। वहीं वार्ड पार्षद विभोर पाहुजा ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए इन पार्कों के विकास का प्रस्ताव नगर निगम में रखा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब धरातल पर उतारा जा रहा है।
विज्ञापन

पार्कों के नवीनीकरण के बाद क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक वातावरण मिलेगा, जिससे वार्ड-8 की पहचान और बेहतर होगी। लोगों का कहना है कि लंबे समय से पार्कों की हालत सुधारे जाने की जरूरत महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें