फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पता पूछने के बहाने दो बदमाशों ने रेलवे कर्मी से छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने रेलवे कर्मी श्रीराम का पर्स छीन लिया। पर्स में 3600 रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। फर्कपुर पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जगाधरी वर्कशॉप की राम नगर कॉलोनी निवासी श्रीराम ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत है। सुबह वह अपनी साइकिल पर सवार होकर विष्णु नगर गया था। वहां से काम समाप्त करने के बाद करीब 11 बजे वापस राम नगर अपने घर लौट रहा था। जब वह रेलवे कॉलोनी में ऑफिसर सर्कल से गुजर रहा था तो रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे राम नगर जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही वह उन्हें उन्हें रास्ता बताने लगा तो एक युवक ने उसे पकड़ लिया और दूसरे ने उसके कमीज की जेब से उसका पर्स निकाल लिया। पर्स छीनकर आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उनकी बाइक पर कोई नंबर नहीं था। उसके पर्स में 3600 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, उसका रेलवे का आईडी कार्ड, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। आरोपियों को सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकता है। इस शिकायत पर फर्कपुर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें