फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संधाए के जंगल से काटे खैर के दो पेड़, लकड़ी लदी कार बरामद

Thu, 27 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खैर तस्करी में पकड़ी गई गाड़ी के साथ विभाग की टीम। विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
व्यासपुर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव संधाए के पास लगते जंगल से वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी से लदी कार पकड़ी है। इस संबंध में व्यासपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में साढौरा के वन राजिक अधिकारी अजय नैन ने बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 12 बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि संधाए के जंगल से लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दे रही है। इस बारे में वन दरोगा मान सिंह को सूचित किया। तब टीम ने संधाए जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान 25 नवंबर की अलसुबह सुबह करीब तीन बजे कपाल मोचन से धनौरा रोड के साथ संधाए जंगल की तरफ एक सफेद कार दिखाई दी, जिसमें सात-आठ लोग जंगल से अवैध रूप से काटी हुई खैर की लकड़ी लाद रहे थे। टीम को देख यह लोग कार व लकड़ी छोड़ कर भाग गए। इनमें टीम ने गांव जाटांवाला निवासी नूर मोहम्मद उर्फ काला की पहचान कर ली। सूचना डायल-112 पर दी। कार की जांच करने पर उसमें खैर की छिली हुई लकड़ी लदी मिली। बाद में पाया कि जंगल से दो खैर के पेड़ कटे हुए हैं, जिनकी डैमेज रिपोर्ट बनाई गई। साथ ही खैर से लदी कार को थाना व्यासपुर ले जाया गया और पुलिस को तहरीर दी। जांच अधिकारी नरेश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नूर मोहम्मद व अन्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें