संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। जमीन विवाद में हमला करके दो को घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस्माइलपुर गांव के आरोपी परिवार की दो महिलाओं सहित छह पर केस दर्ज किया है।
गढ़ी विरान निवासी शेरदीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने खांडरा गांव के सितारा से एक साल पहले छह कनाल जमीन खरीदी थी। तब से इस्माइलपुर निवासी जगमाल, संदीप, मुकेश, प्रीतम, शिक्षा देवी व सरोज बाला इसे अपनी जमीन बताते हुए विवाद कर रहे हैं। नौ जनवरी को इन लोगों ने बातचीत करने के लिए उसे खेत में ही बुलाया।
तब वह लालदीन वासी खांडरा को साथ लेकर वहां पहुंच गया। वहां बातचीत करने के दौरान ही आरोपियों ने अपने पास मौजूद लोहे की रॉड, डंडों व तेजधार हथियारों से शेरदीन व लाल दीन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी हमलावर वहां से फरार हो गए। हमले में घायल शेरदीन व लालदीन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद