फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज खत्म होने पर चल रहे दो गोदाम व किराया जमा न करवाने पर दो दुकानें सील

विज्ञापन
Two godowns running at the end of the lease and two shops sealed for not depositing rent - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। बकाया किराया व संपत्ति कर जमा न करवाने वालों के बाद अब निगम ने लीज पर दिए गए गोदामों, प्लाटों व अन्य संपत्तियों को सील करने के तरफ रुख किया है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने बकाया किराया व लीज रेंट जमा न करवाने पर तेजली स्टेडियम के नजदीक स्थित दो गोदामों, वर्कशॉप रोड व गधौली स्थित दो दुकानों को सील कर दिया। सील किए गए दोनों गोदाम लीज अवधि खत्म होने के बाद भी चल रहे थे। इन पर लगभग पांच लाख रुपये बकाया था। इसी तरह दुकानों पर करीब 85 हजार रुपये किराया बकाया था। नगर निगम की ओर से इन्हें कई बार नोटिस दिए जा चुके थे।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के लिए नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह व कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार भार्गव के निर्देशों पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया की टीम बनाई गई है। टीम में सहायक देशराज, क्लर्क संदीप कुमार, अजय कुमार, नितिन त्यागी, नवीन कुमार, अंकुश कुमार, खुर्शीद खान आदि को शामिल किया गया है। बुधवार सुबह निगम की टीम सबसे पहले जगाधरी वर्कशॉप रोड पर पहुंची। यहां 31 हजार रुपये किराया जमा न करवाने पर यहां निगम की टीम ने दुकान नंबर 180ए को सील कर दिया। इस दुकान को सील करने के बाद निगम की टीम तेजली स्टेडियम के नजदीक पहुंची। यहां पर एक गैस गोदाम को सील किया गया। यह गोदाम लीज पर था। इसकी लीज अवधि खत्म हो चुकी थी। लीज अवधि खत्म होने के बाद भी यह गोदाम चल रहा था। इससे कुछ दूरी पर ही गधौली स्थित एक अन्य गोदाम भी इसी तरह लीज अवधि खत्म होने के बाद भी चल रहा था। दोनों पर लगभग पांच लाख रुपये का लीज रेंट बकाया था। इसके बाद निगम की टीम ने तेजली स्टेडियम रोड स्थित दुकान को सील किया। इस पर लगभग 54 हजार रुपये किराया बकाया था।
क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि लीज अवधि खत्म होने पर गोदामों के संचालकों को गोदाम खाली करने के कई बार नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन इन्होंने गोदाम खाली नहीं किए और न ही रेंट जमा करवाया। जिसके बाद निगम की ओर से इन्हें सील करने की कार्रवाई की गई। इसी तरह दुकानदारों को भी किराया जमा करवाने के नोटिस दिए थे। लेकिन इन्होंने किराया जमा करवाने में गंभीरता नहीं दिखाई। जिस पर दुकानों को भी सील किया गया।
विज्ञापन

बकायादारों के खिलाफ लगातार जारी है निगम की कार्रवाई
बकाया संपत्ति कर व दुकानों का किराया जमा न करवाने पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। किराया जमा न करवाने पर अब तक 62 दुकानें सील की जा चुकी हैं। सबसे पहले 24 नवंबर को मीरा बाई मार्केट की 10 दुकानों को सील किया गया। इसके बाद 26 नवंबर को मीट मार्केट की तीन दुकानें सील की गई। एक दिसंबर को वर्कशॉप रोड की छह दुकानें, नौ फरवरी को वर्कशॉप रोड की ही दो दुकानें, 13 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में दो और पांसरा में तीन दुकानों को सील किया गया था। हाल ही में 22 फरवरी को वर्कशॉप रोड की 10, शिवाजी मार्केट की एक, रामपुरा की दो व सच्चा सौदा मार्केट की चार दुकानों को सील किया गया था। 24 फरवरी को मीट मार्केट, वर्कशॉप रोड व सब्जी मंडी की नौ दुकानों को सील किया था। दस मार्च को पांच दुकानों को सील किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें