फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रॉड व चाकू से दो दोस्तों को किया घायल

Mon, 03 Mar 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की बूटर विहार काॅलोनी में दो दोस्तों पर सात-आठ युवकों ने रॉड, डंडों व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में मारपीट हुई। फर्कपुर थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
कांसली गांव निवासी गुलशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त प्रवीण कुमार के साथ बूटर विहार काॅलोनी में आया हुआ था। यहां पर दोस्त के साथ बाइक पर था। तभी काॅलोनी के आशु व नरपाल ने अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उन पर राॅड, डंडों व चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उस पर चाकू से वार किया। जिसमें वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें उपचार दिया गया। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी आशु व नरपाल को नामजद करते हुए उनके छह अन्य साथियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें