फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक महिला सहित दो और लोगों की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित एक महिला सहित दो और लोगों की मौत
विज्ञापन

रविवार को 23 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 24 मरीज हुए ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कोरोना से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमित 137 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 24 संक्रमितों की निगेटिव आने पर घर भेज दिया गया। जिले में संक्रमितों का रिकवरी रेट 92 प्रतिशत हो गया है।
छछरौली निवासी 66 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वृद्ध को कुछ दिन पूर्व बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं पर कोरोना टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव आया। शनिवार को तबीयत बिगड़ गई ओर रविवार को वृद्ध की मौत हो गई। वहीं नानकनगर फर्कपुर, रेलवे जगाधरी वर्कशॉप के पास निवासी 54 वर्षीय अधेड़ महिला की कोरोना से पंचकूला के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मिले संक्रमितों में 41 वर्षीय पुरुष गांव रादौरी, 38 वर्षीय पुरुष गांव तेजली, 34 वर्षीय पुरुष व 30 वर्षीय महिला गांव बापा रादौर, 11 वर्षीय लड़का, 13 वर्षीय लड़की व 71 वर्षीय पुरुष फेस नंबर 2 कालिंदी कालोनी, 50 वर्षीय पुरुष गोमती मोहल्ला, 29 वर्षीय महिला गांव मुस्ताफाबाद, 67 वर्षीय पुरुष गांव खिजराबाद, 30 वर्षीय पुरुष गांव बिलासपुर, 12 वर्षीय लड़का गांव सबीलपुर, 47 वर्षीय पुरुष न्यू मार्केट, 40 वर्षीय पुरुष लापरा, 41 वर्षीय पुरुष रेलवे पुलिस कैप, 48 वर्षीय पुरुष पाबनी कलां, 26 वर्षीय पुरुष श्याम लैमिनेट फैक्ट्ररी बलाचौर, 62 वर्षीय महिला गौरी शंकर मंदिर जगाधरी, 18 वर्षीय लड़का विधाता प्लाईवुड दामला, 29 वर्षीय पुरुष छछरौली बस स्टैंड, 53 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय पुरुष हीरा मोटर्स गेरेज यमुनानगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें