संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कंपनी में निवेश कर रकम दोगुना करने का लालच देकर गांव पांजुपुर निवासी महेश व खेड़ा मोहल्ला निवासी रणधीर कुमार से दो करोड़ रुपये की ठगी हुई। आरोप जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी संजीव मोहिल व प्रमोद कुमार और कुरुक्षेत्र स्थित गांव सुरा निवासी सौरभ तेज पंवार पर लगे हैं।
थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने महेश की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। गांव पांजुपुर के महेश कुमार ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा के संजीव मोहिल व प्रमोद कुमार और कुरुक्षेत्र स्थित गांव सुरा के सौरभ तेज पंवार ने एलपीएन टोकन नाम की कंपनी में निवेश कराया था। उनके साथ शहर के खेड़ा मोहल्ला निवासी रणधीर कुमार ने भी उनके कहने पर कंपनी में निवेश किया। संजीव, प्रमोद व सौरभ ने कहा था कि 18 माह में निवेश का दोगुना और 36 माह के दोगुना रिटर्न के साथ तीन प्रतिशत मासिक ब्याज मिलेगा। महेश के अनुसार उन्होंने और रणधीर व अन्य रिश्तेदारों ने दो करोड़ का निवेश किया।