फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक व बेटे को पीटने में चार नामजद

Sat, 30 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव जगडूी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नर सिंह व उनके बेटे विशाल से हुई मारपीट के मामले में थाना छप्पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सेवानिवृत्त शिक्षक नर सिंह के अनुसार मारपीट में घायल बेटे विशाल की हालत गंभीर है, उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह शिक्षा विभाग से गेस्ट टीचर सेवानिवृत्त हुए हैं। बेटा विशाल एमएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा है। उनका पास के गांव हाफिजपुर में एक प्लाॅट है, जिसमें गांव के व्यक्ति की ओर से सेफ्टी टैंक खाली करने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन

उसे ऐसा न करने के लिए कई बार बोला गया, पर वह नहीं माना। तब शिकायत डीसी व सीएम विंडो पर दी, तब से व्यक्ति उनसे रंजिश रखने लगा। 27 अगस्त की दोपहर बेटा विशाल मोबाइल ठीक कराने यमुनानगर गया था, जहां से वह दोपहर में बाइक से घर लौट रहा था।
विशाल गांव हाफिजपुर के पास पहुंचा तो उस पर आरोपी के बेटे सागर व साथियों ने डंडों से हमला कर दिया। नर सिंह का आरोप है कि विशाल से मारपीट करने के बाद वह जब आरोपी से बात करने गए तो उनसे भी आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

बाद में वह और बेटा विशाल इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। नर सिंह ने बताया कि उनके सिर में टांके लगे हैं, वहीं बेटे को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सागर, भीम, गोल्डी, गुलशन पर मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें