जिले में बुधवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। जबकि दो लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 17 है। ये जानकारी डीसी गिरीश अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि जिले से कोरोना का प्रभाव तेजी से कम हो रहा है। इसे और कम करने में सभी को प्रशासन का सहयोग करना होगा।
डीसी अरोड़ा ने बताया कि जिले का अब रिकवरी रेट 98.28 प्रतिशत हो गया है। जबकि दोहराव दर 238 दिन ही है। जिले की कुल आबादी में से 30.5 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है। जिले में अब तक कुल 24613 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जबकि 24190 लोग संक्रमण को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में आठ संक्रमित मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि जिले में कुल 17 सक्रिय मरीज हैं। अभी तक कुल 361236 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 333059 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 1007 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।