फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आढ़ती और महिला निकले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

विज्ञापन
two case found corona in Yamunanagar - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में दो दिन में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। एक आढ़ती और एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दोनों ही कॉलोनियों को सील कर दिया है वहीं आढ़ती की पत्नी और बच्चों के सैंपल लिए गए हैं। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर छिड़काव की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला यमुनानगर सब्जी मंडी के आढ़ती का है। जो आईटीआई के पास मॉर्डन कॉलोनी में रहता है। जुकाम आदि होने पर वह प्राइवेट अस्पताल में गया था, जहां से उसे सिविल अस्पताल भेजा गया। शनिवार देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 35 वर्षीय आढ़ती की पत्नी सहित दोनों बच्चों के सैंपल लिए गए। वहीं जगाधरी की दुर्गा गार्डन निवासी 58 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसे भी सब्जी के द्वारा ही संक्रमण मिलने की बात कही गई है। डॉक्टरों ने उन सब्जी वालों को ट्रेस आउट किया है, जिससे वो लगातार सब्जी खरीद रही थी। स्वास्थ्य विभाग दोनों की हिस्ट्री भी खंगाल रहा है ताकि चेन बनने से रोका जा सके। पॉजिटिव केस मिलने के बाद दोनों कॉलोनियों को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं घर घर में छिड़काव करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
सैंपलिंग तेज की
प्रशासन ने दोनों कॉलोनियों को सील कर कॉलोनी निवासियों की सैंपलिंग शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर दोनों संक्रमित के परिजनों के सैंपल लिए गए है और उन्हें भी क्वारंटीन किया गया है। इनके संपर्क में आए 17 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। वहीं सात मई तक प्रशासन ने नई सब्जी मंडी और जगाधरी सब्जी मंडी को भी बंद कर दिया गया है। आढ़ती के संपर्क में आए लोगों और सब्जी वालों के सैंपल भी लिए जायेंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन ढील पर चला कोरोना का चाबुक
लॉकडाउन समाप्ति की कयास लगाए बैठे जिलावासियों को काफी झटका लगा है। हालांकि केंद्र सरकार ने दो दिन पूर्व ही लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। लेकिन, पूर्व में आए कोरोना पॉजिटिव केस के ठीक होने के बाद से लॉकडाउन में छूट की उम्मीद लोगों द्वारा जताई जा रही थी। लेकिन, लॉकडाउन-2.0 के अंतिम दिन ही सब्जी मंडी में कोरोना निकला जिससे आढ़ती व महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
निजी अस्पताल से हुए थे रेफर
सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि दोनों को खांसी, जुकाम और कोरोना के लक्षण थे। इसके चलते वह निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। लेकिन, ज्यादा तबीयत खराब होने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और तुरंत सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। रविवार सुबह ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया और दोनों को ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।
ये है जिले की स्थिति
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 1526 व्यक्तियों के सैंपल भेजे गये हैं, जिसमें से 1331 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई तथा अब तक 6 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, जिनमें से 3 व्यक्तियों के ठीक होने के उपरांत रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं 189 व्यक्ति की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसके अलावा एक्टिव केस तीन है।
अभी तक 1403 ऐसे यात्री हैं जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि आईटीआई के नजदीक मार्डन कॉलोनी व दुर्गा गार्डन छोटल लाइन जगाधरी को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील किया गया है और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। उपायुक्त मुकुल कुमार व पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घर-घर सर्वे शुरू किया
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने कालिंदी कॉलोनी में घर-घर सर्वे शुरू कर किया है। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग कर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर दवाईयां लें। इस अवसर पर एसडीएम जगाधरी दर्शन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक, डीएसपी सुभाष चंद्र, डॉ. वागिश गुटैन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्रशासन पहुंचाएगा खाद्य सामग्री
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि दोनों कॉलोनियों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और इन कॉलोनियों को पूरी तरह से सील कर दिए गए है। इस कॉलोनियों में न तो कोई व्यक्ति व वाहन बाहर से आ सकता है और न ही यहां रहने वाला व्यक्ति व वाहन बाहर जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधीश ने बताया कि लोगों को खाद्य सामग्री व जरूरी सामान उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति जमात या विदेश से आया है तो वह इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें ताकि उसकी स्वास्थ्य की जांच करवाई जा सकें।

two case found corona in Yamunanagar- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें