जिला मीडिया प्रभारी कीमत पाल चोपड़ा हरियाणा के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री चौधरी कंवर पाल से विचार विमर्श करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
सरस्वती नगर
जिला मीडिया प्रभारी कीमत पाल चोपड़ा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की वह जिला यमुना नगर में लॉक डाउन के चलते आ रही स्कूलों से सम्बंधित समस्याओं को लेकर शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री चौधरी कंवर पाल से मिले और लॉक डाउन के चलते स्कूलों में स्टाफ बुलाने की अनुमति बारे उनको पत्र सौंपा । कीमतपाल चोपड़ा ने बताया की सभी स्कूल बार बार कह रहे है कि सरकार दवारा जो ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कहा जा रहा है। सही तरफ से ऑनलाइन पढ़ाई घर से नहीं हो पा रही है। जिसके लिए स्कूल में स्टाफ बुलाने की अनुमति प्रदान की जाये। जिस पर शिक्षा मंत्री ने कहा की इस बारे शिक्षा विभाग से जल्दी ही विचार किया जायेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में अभी शिक्षण संस्थान खोलने सरकार का कोई विचार नहीं है। कोरोनावायरस के चलते घर से ही बच्चो को शिक्षा प्राप्त होती रहे। उसके लिए कई तरह के ऑनलाइन ऐप लॉन्च किए गए हैं ताकि बच्चे घर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सके। वही उन्होंने कहा की बच्चों के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दवारा ऑनलाइन प्रश्न प्रतियोगिता आयोजन भी किया जा रहा हैं। जिसमें जो उत्तीर्ण होगा उसको हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी दवारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।