फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में ट्रक के अंदर जिंदा जले हरियाणा के दो भाई: ढाई साल पहले पढ़ाई करने कनाडा गए थे रोहित और प्रिंस

Thu, 08 Aug 2024 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

हरियाणा के यमुनानगर के दो भाइयों की कनाडा में मौत हो गई। दोनों भाई ट्रक के अंदर जिंदा जल गए। दोनों पढ़ाई करने के लिए कनाडा गए थे। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के दो भाइयों की कनाडा में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। यमुनानगर के ब्लॉक रादौर के गांव हड़तान के दो चचरे भाई लगभग ढाई वर्ष पहले कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पढ़ाई करने गए थे। दोनों की अमेरिका में हुई ट्रक दुर्घटना में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत की सूचना से पूरे गांव व क्षेत्र में मातम छा गया। 
विज्ञापन


गांव हड़तान निवासी व पंचायती विभाग में जेई के पद पर कार्यरत तरसेम कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई रोहित उर्फ लवी पाल (23) लगभग ढाई वर्ष पहले कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पढ़ाई करने गया था। वहीं उसका भतीजा प्रिंस कुमार (23) लगभग दो वर्ष पहले इसी शहर में पढ़ाई करने गया था। दोनों पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्क परमिट पर ट्रक चलाने का कार्य कर रहे थे।

कनाडा से ट्रक लेकर अमेरिका गए थे

 दोनों कनाडा से ट्रक लेकर अमेरिका गए थे। इस दौरान जब वह अमेरिका से वापस कनाडा लौट रहे थे तो अमेरिका के टुलसा शहर के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनका ट्रक टकरा गया। टक्कर के बाद उनके ट्रक के डीजल टैंक में आग लग गई। दोनों ही ट्रक के अंदर फंक गए। इस कारण प्रिंस व रोहित जिंदा जल गए। 

रोहित के माता-पिता बेटे से मिलने गए थे कनाडा

अमेरिका के समय अनुसार सात जुलाई को दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर ट्रक दुर्घटना हुई। मृतक रोहित के पिता अजमेर सिंह व माता जसविंदर गत 23 जुलाई को दोनों से मिलने कनाडा गए थे। जो इस समय कनाडा में है। गांव के लोगों ने भारत सरकार से मांग की है कि मृतक युवकों के शवों को भारत लाया जाए व प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें