संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने पांसरा फाटक के पास से साढ़े पांच किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। अदालत ने एक आरोपी को जेल भेज दिया और दूसरे को एक दिन के पुलिस रिमांड पर दिया।
आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के गांव नाता भारी निवासी गोपालदास उर्फ शंकर और अरविंदो दास के तौर पर हुई। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के केस तहत मामला दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से अरविंदो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, वहीं गोपाल दास को एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
सेल के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पांसरा फाटक के पास दो युवक नशीले पदार्थों के साथ मौजूद हैं। टीम ने मौके पर जाकर दोनों युवकों से पूछताछ की। उन्होंने अपना पहचान बताई। इसके बाद तलाशी ली गई तो गोपालदास से तीन किलो 500 ग्राम और अरविंदो दास से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। रिमांड के दौरान गोपाल दास ने उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।