फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा

Mon, 10 Nov 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी पुलिस की टीम ने 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को थाना सदर जगाधरी क्षेत्र की महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कहीं चली गई। तीन अक्तूबर को महिला बेटी को थाने लेकर आई। किशोरी ने बताया कि आरोपी असम के जिला दूबड़ी के गांव मेसपरा महामायापुर निवासी शाहदेव राय उसे शादी का झांसा देकर ले गया था और उससे दुष्कर्म किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें