फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी मामला: पुलिस ने जीजा-साले को किया गिरफ्तार, 680 ग्राम स्मैक हुई बरामद

Mon, 11 Aug 2025 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर

सार

पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। दोनों से 680 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। 
विज्ञापन
नशा तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करी मामले में वर्ष-2024 से वांछित साला अपने जीजे संग 680 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। दोनों बाइक पर यूपी से आ रहे थे। दोनों को कलानौर बॉर्डर पर एंटी नारकोटिक सेल ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की कमला कॉलोनी निवासी अमजद व यमुनानगर के पुराना हमीदा की आत्मापुरी कॉलोनी निवासी अल्लादिया के रूप में हुई। अ

विज्ञापन


मजद पर यूपी में जान से मारने के प्रयास का केस भी दर्ज है, वहीं अल्लादिया, उसके दो भाई व मां पर नशा तस्करी सहित कई मामले दर्ज हैं। अमजद व अल्लादिया को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, जिससे दोनों से पूछताछ में और भी मामलों के खुलासे हो सकें। सेल के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से दो युवक नशे की बड़ी खेप लेकर बाइक से कलानौर बॉर्डर से जिले में प्रवेश करेंगे। यह नशा वे यमुनानगर शहर में बेचने की फिराक में हैं। 

सूचना पर टीम ने कलानौर बॉर्डर पर नाकाबंदी की। इस दौरान वाहनों की जांच करते हुए एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया, पर वह भागने लगे। उन्हें टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी हेडक्वार्टर कमलजीत सिंह के सामने तलाशी लेने पर उनके पास से 680 ग्राम स्मैक बरामद हुई। 
विज्ञापन


एक माह में आठ मामलों में 16 गिरफ्तारियां

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि इस साल जिले में यह नशा तस्करी की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। इसके पीछे और भी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसकी जानकारी आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आ सकती है। पिछले एक माह में जिला पुलिस ने नशा तस्करी के आठ मामले दर्ज कर 16 लोग गिरफ्तार किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें