फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छता अभियान के लिए निगम संग संस्थाएं आगे आई, वार्ड में की सफाई

Thu, 12 Jun 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को नगर निगम की स्वच्छता टीम ने विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर वार्ड आठ व नौ में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत निगम कर्मियों ने संस्थाओं के पदाधिकारियों व कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर वार्ड नंबर नौ में लाल द्वारा के आसपास व वार्ड आठ में नेहरू पार्क व उसके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान संस्थाओं के सदस्यों ने निगम ने नेहरू पार्क व लालद्वारा मंदिर के पास श्रमदान किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लोगों को खुले में कचरा न डालने, सूखा व गीला कचरा अलग अलग करके निगम के वाहन को देने व प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में आल इंडिया समाज सेवा केंद्र के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सृष्टि जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मीनू चसवाल, सुदर्शन फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप बजाज, स्नेह सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सेन, श्रीजी सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरू चौहान, सचिव नीरज कालडा आदि का योगदान रहा।
नगर निगम की आईईसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल ने बताया कि मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर एक जून से 21 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। वार्ड एक से सात तक मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, वार्ड आठ से 15 तक मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल और वार्ड 16 से 22 तक मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, खुले में कचरा न डालने, निगम के वाहनों में ही कचरा डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा घर से निकलने वाले पुराने सामान को खुले में न फेंक कर ट्रिपल आर (रिसाइकल, रीयूज व रिड्यूस) केंद्र पर देने के लिए समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें