फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया खाद चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार, 443 कट्टे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर जगाधरी के गांव पंजेटो स्थित सील किए गए गोदाम से 1167 यूरिया खाद के कट्टे चोरी करने के मामले में स्पेशल सैल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंजेटो निवासी अनिल कुमार व गांव लेदा खास के सौरव के रूप में हुई। आरोपियों से 443 यूरिया खाद के कट्टे बरामद किए गए है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। मामले में अभी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पंजेटो स्थित गोदाम से खाद चोरी करने का आरोपी गोदाम संचालक छछरौली के पास घूम रहा है। इस सूचना पर उनकी टीम ने दबिश देकर आरोपी गोदाम मालिक अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अनिल ने बताया कि पंजेटो खाद स्टोर के नाम से उसका गांव में खाद का काम है। खाद की किल्लत होने पर उसका बेटा दीपक कहीं से करीब 1555 कट्टे खाद के खरीद कर लाया था। यह कट्टे उसने पंजेटो स्थित उसके गोदाम में रखे थे। दीपक ने इसमें से 35 कट्टे गांव के अंकित को बेच दिए थे। जिसे खाद ले जाते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने अंकित को छछरौली में खाद के साथ काबू कर लिया था। तब अंकित ने बताया था कि वह यह खाद अनिल के गोदाम से लेकर आया है। जिस पर पुलिस ने खाद से भरे गोदाम को सील कर दिया था। गोदाम सील होने के बाद उसने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर वहां से खाद चोरी करने की योजना बनाई। गोदाम का दरवाजा स्लाइड वाला था। उसके दरवाजे पर सील लगी हुई थी। जिस पर उन्होंने दरवाजे पर लगी सील को तोड़े बिना कुंडे को उखाड़ दिया। इसके बाद वहां से खाद के 1167 कट्टे निकाल लिए। इसमें से 250 कट्टे दीपक ने अपने दोस्त गांव लेदा खास निवासी सौरव को, जबकि 300 कट्टे करेहड़ा खुर्द में किसान सेवा केंद्र चलाने वाले साहिल अहमद को बेच दिए थे। उन्होंने दोनों को 300 रुपये प्रति कट्टे के हिसाब से खाद बेचा था। बतां दे कि सील गोदाम से यूरिया खाद के कट्टे चोरी करने के मामले में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने दो दिन पहले ही थाना छछरौली प्रभारी सतीश कुमार व जांच अधिकारी बलदेव राज को निलंबित कर दिया था। अब मामले की जांच डीएसपी रादौर की अध्यक्षता में गठित एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें