फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मोबाइल झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर पुलिस ने दो जून को प्रेम धर्मकांटा के पास व्यक्ति से मोबाइल झपटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि खड्डा कॉलोनी के पास दो युवक संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं। इसके आधार पर उनकी टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान गुलाब नगर निवासी रिषभ अरोड़ा उर्फ रिषू व प्रिंस उर्फ बग्गू के रूप में हुई। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने दो जून को प्रेम धर्म कांटा के सामने से जम्मू कॉलोनी निवासी राजू कुमार से मोबाइल छीन लिया था। राजू कुमार फोन पर बातें करता हुआ अपने घर की तरफ जा रहा था। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए और उससे मोबाइल छीन कर फरार हो गए। आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें