यमुनानगर। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को काबू किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस ने देशी पिस्तौल बरामद की।
पुलिस पीआरओ चमकौर सिंह ने बताया कि स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-18 टाउन पार्क के पास एक युवक अवैध हथियारों के साथ घूम रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। उसकी पहचान रितिक कुमार निवासी गांव अकालगढ़ के रूप में हुई। जब उनकी तलाशी ली तो आरोपी से अवैध देसी पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। उधर, टीम ने यूपी के सहारनपुर के नानौता क्षेत्र निवासी दिग्विजय पुंडीर उर्फ बोरा को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।