फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मोबाइल झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लगातार बढ़ रही स्नेचिंग की वारदात पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने सहारनपुर के एक युवक समेत दो आरोपियों को काबू किया। जिनके कब्जे से चोरी की बाइक और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक सात मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल फोन झपट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर में केस दर्ज किया गया था। उसी समय से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। रामपुरा चौक इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तेजली स्टेडियम के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों की पहचान विजय नगर कॉलोनी जगाधरी निवासी राजन उर्फ राजा व सहारनपुर के गांव नया बांस कस्बा चिलकाना निवासी सलमान के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग की गई चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें