फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोवंश तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, दो बैल बरामद

Thu, 23 Apr 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कलानौर पुलिस चौकी की टीम ने गोवंश तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने महिंद्रा पिकअप वाहन से दो बैल मुक्त करवाए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज राजीव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में गोवंश को अवैध रूप से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर तुरंत टीम गठित कर अंबाला रोड पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में दो बैल क्रूरतापूर्वक लादे हुए मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर वाहन में सवार व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज, परमिट या पशु चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंचकूला के अलीपुर निवासी हरदेव सिंह और हरिद्वार के भारूवाला निवासी मदन पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें