फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर गाड़ी में तोड़फोड़ कर व्यक्ति से मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में झगड़े की शिकायत देकर लौट रहे फर्कपुर निवासी देविंद्र सिंह पर हमला बोलने व डायल 112 की पीसीआर गाड़ी में तोड़फोड़ करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनीष व रोहित के रूप में हुई। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

फर्कपुर निवासी देविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात फर्कपुर में बाबा बालकनाथ मंदिर के पास गोगामेडी का जागरण हो रहा था। यहां पर वो भी आया हुआ था। जागरण में फर्कपुर माजरी निवासी मोनू, मंगी, रोहित, मनीष, विशाल, पारस, नितिन, राहुल, रवि, सेठी, बंटी व कमली भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान आरोपियों के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उसने ने डायल 112 पर फोन किया और पुलिस को बुला लिया। वह पुलिस पीसीआर में पुलिस के साथ ही फर्कपुर थाना में पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। वहां से वह शिकायत देकर डायल 112 की गाड़ी में वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उसे बाहर निकालकर पीटा। पुलिस ने मामले में मोनू, मंगी, रोहित, मनीष, विशाल, पारस, नितिन, राहुल, रवि, सेठी, बंटी व कमली पर मारपीट, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व छीना झपटी के आरोप में केस दर्ज किया था।
फर्कपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें