फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उनतीस विद्यार्थियों को मिली जॉब

Sat, 15 Feb 2014 12:53 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज जगाधरी में शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें आईटी कंपनी टैक महिंद्रा की ओर से एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए 3.07 लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज पर विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

 
प्लेसमेंट ड्राइव में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 140 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी।

इसमें 45 विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्ट लिस्ट किया गया। अंत में टेक्निकल और एचआर इंटरव्यू के बाद 29 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें वृति अग्रवाल, शैवी भारद्वाज, नीति गोयल, कनिका गांधी, पुलकित मित्तल, अनिरुद्ध शर्मा, नेहा गोयल, राघव वोहरा महक ढांडा, कनिका गर्ग, कनिका टंडन, पलक गोयल, प्राचि जैन, कशिश सूरी, चाहत गुप्ता, सागर बतरा, पंखुड़ी गोयल, श्रेया गोरसी, रचिता गोयल, गजल गर्ग, नैंसी, नवरूप विर्क, आंचल सम्बयाल, मौलिक पाल, भुवन वोहरा, कोमल सोनी, विषाल वर्मा, कुलजीत कौर और अखिल गर्ग शामिल हैं। चयनित विद्यार्थी टैक महिंद्रा के नोएडा, पुणे, बंगलूरू, हैदराबाद और चंडीगढ़ स्थित कार्यालयों में काम करना शुरू करेंगे। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ कुलदीप सिंह ने टैक महिंद्रा के अधिकारियों को इस भर्ती के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें