यमुनानगर। महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने यमुनानगर बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में जानकारी दी गई।
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि महिलाओं को डायल-112 से जोड़कर उनकी यात्रा को सुरक्षित करने में सक्षम बनाएगी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को 112 पर कॉल कर वेब आधारित फॉर्म के माध्यम से अपनी यात्रा का पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण फॉर्म का लिंक आवेदक को एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
आवेदक को पंजीकरण फॉर्म में यात्रा विवरण के साथ-साथ आपातकालीन नंबर भी भरना होगा।
यात्री की निगरानी हरियाणा डायल-112 द्वारा हर आधे घंटे के उपरांत आवेदक को कॉल करके की जाएगी। सफर करते समय युवतियां व महिलाएं टैक्सी व अन्य साधन में बैठते ही अपने घर पर अपने परिचितों से मोबाइल कॉल पर बात करती हैं।
अब महिलाओं की ट्रिप को पुलिस भी मॉनिटर करेगी, जिससे इस दौरान इनके साथ किसी भी प्रकार का कोई अपराध न हो। महिलाओं से अपील है कि वे अपनी यात्रा के दौरान पुलिस की ओर से दी जा रही ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा का प्रयोग करंे।