संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। शहर के प्रिया चैरिटेबल आई अस्पताल में बुधवार को महाराजा शूरसेन सैनी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी, ब्लॉक महिला अध्यक्ष रानी सैनी व डॉ. अरुण सैनी के नेतृत्व में महाराजा शूरसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैन सैनी के जीवन व आदर्शों को याद करते हुए हमें उनको अपनाना चाहिए। जन कल्याण का भाव हमेशा आपसी प्रेम व सौहार्द की नींव रहा है। हमारे बुजुर्गों ने हमेशा यही सीख दी है कि जितना अधिक हम समाज को आपस में जोड़ेंगे, किसी जरूरतमंद व गरीब व्यक्ति की सहायता करेंगे तो उतनी ही राष्ट्र की उन्नति होगी।
डॉ. अरुण सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैन के जीवन व दर्शन को अगर हम पूरी गंभीरता से देखें तो अनेक ऐसे क्षण दिखाई देते हैं, जब उन्होंने किसी दीन दुखी की सेवा व रक्षा के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया था। इस अवसर पर अभिषेक पंडित, रानी सैनी, मनोज सैनी, सुरजीत सैनी, प्रवीण कुमार, बिंदर सैनी, कोमल, विराज सैनी, जगन चौहान, सोनू सैनी, संजय सैनी, श्याम सैनी आदि उपस्थित रहे।