फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बोटिंग के शोर से विदेशी मेहमानों ने छोड़ा बैराज का चबूतरा

Thu, 21 Dec 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाब खान
विज्ञापन

प्रतापनगर। हथिनी कुंड बैराज पर हर साल दिसंबर में विभिन्न प्रजातियों के हजारों विदेशी परिंदे मेहमान बनकर आते हैं। परंतु इस बार यहां होने वाली बोटिंग से वातावरण में बदलाव आया है। जो पक्षियों को रास नहीं आ रहा है। चूंकि बोटिंग से सारा दिन यहां भारी शोर रहता है। ऐसे में पक्षियों ने हथिनीकुंड बैराज का चबूतरा छोड़ दिया है।
यहां हर साल विदेशी मेहमानों की चहचहाहट सुनाई देती थी। इन्हें देखने के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत दिल्ली तक के लोग आते थे। इस बार हथिनीकुंड बैराज का चबूतरा खाली पड़ा है। हर साल आने वाले खूबसूरत विदेशी मेहमान अब यहां दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे यहां आने वाले पर्यटकों में काफी मायूसी है।
विज्ञापन

हालांकि विदेशी मेहमान कलेसर दादूपुर हेड, ताजेवाला हेड, बेलगढ़ जोन समेत अन्य क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। जिस प्रकार बैराज पर बोटिंग का शोर विदेशी मेहमानों के लिए मुसीबत बना हुआ है, उससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या कम हो गई है।

हथिनीकुंड बैराज के चबूतरे पर हर साल दिसंबर में हजारों विभिन्न प्रजातियों के विदेशी मेहमान देखे जाते थे। लेकिन इस बार बोट चलने से यहां का माहौल विदेशी मेहमानों के विपरीत हो गया है। ऐसे में विदेशी मेहमान हथिनीकुंड बैराज का चबूतरा छोड़ अन्य जगहों पर चले गए हैं।
यहां पर बोटिंग करवाने वाले ठेकेदार को विभाग की तरफ से निर्धारित स्थान पर बोटिंग करने के आदेश दिए गए हैं। परंतु बोटिंग विपरीत दिशा में की जा रही है। जिस जगह बोटिंग की जा रही है वहां हथिनीकुंड बैराज का चबूतरा बना हुआ है। जहां विदेशी मेहमान डेरा डाले रखते थे।
विज्ञापन

वहीं वन्य जीव प्राणी विभाग के गार्ड सुमित कुमार ने कहा कि विदेशी पंछी सर्दी में कलेसर जंगल से हमीदा हेड तक विभिन्न स्थानों पर देखे जा सकते हैं। हथिनीकुंड बैराज के आसपास भी काफी संख्या में विदेशी मेहमान हैं। संभवत: बोटिंग के कारण असर हो रहा है, इसके बारे कदम उठाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें