फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस शहीदी स्मृति दिवस पर बलिदानियों को किया नमन

Thu, 22 Oct 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहीद स्मारक पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते एसपी कमलदीप गोयल। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। जिला पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान देश की रक्षा और कर्तव्य पालन करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम में जिले के सात शहीद पुलिसकर्मियों की वीरता और बलिदान को याद किया गया। शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के साथ उनकी स्मृति में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेकर हर चुनौती का दृढ़ता से सामना करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पिछले एक वर्ष में शहीद हुए 154 जवानों के नाम पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सात शहीद जवानों की वीरगाथा साझा की। इनमें मुख्य सिपाही राजवीर सिंह, उप निरीक्षक सुरेश कुमार, मुख्य सिपाही अजैब सिंह, सिपाही सुरेश कुमार, सिपाही रघुवीर सिंह, मुख्य सिपाही कर्ण सिंह और निरीक्षक बलजीत सिंह शामिल हैं। इन जवानों ने आतंकवादी हमलों, मुठभेड़ों और अपराधियों को पकड़ने के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए दस पुलिसकर्मियों की याद में हुई थी। तब से हर वर्ष इस दिन पुलिस बल के शहीद जवानों को याद किया जाता है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी, डीएसपी मुख्यालय कवलजीत सिंह, डीएसपी रजत गुलिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद

शहीद स्मारक पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते एसपी कमलदीप गोयल। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें