फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री कप खेल स्पर्धा के लिए कल होंगे ट्रॉयल

Thu, 05 Feb 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री कप 2026 खेल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री कप गुरुग्राम व पलवल में नौ से 11 फरवरी को करवाई जाएगी। इसके लिए राज्यस्तरीय टीम का गठन किया जाना है। टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रॉयल से होगा। इसके लिए महिला व पुरुष खिलाड़ियों का चयन छह फरवरी को सुबह 9 बजे तेजली खेल परिसर में ट्राॅयल से किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों को सुबह नौ बजे से पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिले के पुरुष व महिला खिलाड़ियों का चयन छह फरवरी को किया जाएगा। यह ट्रॉयल जिला खेल विभाग की ओर से तेजली खेल परिसर में छह फरवरी को सुबह छह बजे लिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कुल छह खेलों को शामिल किया गया है।
जिला खेल अधिकारी शिला गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री खेल कप प्रतियोगिता के लिए जिले से राज्यस्तर पर भेजने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलों को शामिल किया गया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी नौ से 11 फरवरी तक गुरुग्राम व पलवल में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्राॅयल में खिलाड़ियों को जिले का स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट साथ लेकर आना होगा। इसके दस्तावेजों के बिना खिलाड़ी को ट्रॉयल में शामिल नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें