फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छ भारत मिशन की डिजिटल रीढ़ बने एप

Thu, 05 Feb 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं नागरिकों में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने के उद्देश्य से स्वच्छता हीरोज एप व एमओएचयूए (मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स) एप पर आधारित डिजिटल नवाचार की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं आम नागरिकों को स्वच्छता से जुड़े नियमों की सरल, रोचक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।इस दौरान आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार, दुर्गेश कुमार व स्नेह सेवा ट्रस्ट की संयोजिका ममता सेन ने छात्राओं को स्वच्छता हीरोज एप व एमओएचयूए एप की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता हीराेज एप एक डिजिटल गेम की तरह काम करता है। डिजिटल गेम में भागीदारी करने पर बच्चों एवं नागरिकों को प्रोत्साहन स्वरूप रिवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें