फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क के बीच पेड़ फिर भी निर्माण

Sat, 11 Apr 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भमनौली गांव में जाने वाली सड़क के बीच में खड़ा पेड़। पाठक
विज्ञापन
व्यासपुर। भमनौली गांव में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के बीच बड़ा पेड़ खड़ा होने के बाद भी विभाग ने सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है, जिससे भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पहले पेड़ को हटाने और उसके बाद सड़क निर्माण करवाने की मांग की है।
गुलशन ने बताया कि गांव में सड़क का निर्माण कार्य पिछले करीब दो महीनों से अधर में लटका हुआ है। सड़क के बीचोंबीच खड़े पेड़ के कारण निर्माण कार्य ठीक तरीके से नहीं हो पा रहा है। इसके बावजूद विभाग ने पेड़ को हटाने की बजाय उसके आसपास ही सड़क बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यदि सड़क के बीच में पेड़ रहेगा तो आने-जाने वाले वाहनों के लिए यह बड़ा खतरा बन सकता है। गुलशन ने बताया कि इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क के बीच में पेड़ होने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

इस बारे लोक निर्माण विभाग के जेई विनय कुमार का कहना है कि सड़क के बीच में एक पेड़ और दो ओर पेड़ निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं। तीन पेड़ काटने के लिए गांव के सरपंच को बोल दिया गया है। सरपंच ने कहा कि वह जल्द अनुमति लेकर पेड़ कटाई करवा देंगे ताकि निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें