फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में सफर होगा सुरक्षित, 24 पुलिसकर्मी रातभर देंगे ड्यूटी

विज्ञापन
Travel will be safe in fog, 24 policemen will do duty overnight - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। सर्दी बढ़ने के साथ कोहरे की संभावना भी बढ़ रही है। कोहरे के चलते सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। लेकिन जिला पुलिस ने इस पर लोगों को सुरक्षित सफर करवाने के लिए प्लान तैयार किया है। अब कोहरे सीजन में कोहरे की टेंशन लेने की जरूरत नहीं, अब वाहन चालकों का सफर आसान हो जाएगा, बाकायदा अब पुलिस वाहन चालकों को रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, अक्सर कोहरे सीजन में कई बार कोई ट्रक या अन्य वाहन खराब होकर सड़क पर खड़ा रहता है। ऐसे में पीछे या सामने से आ रहे दूसरे वाहन को वह दिखाई नहीं देता। ऐसे में हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। इन्हीं हादसों से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस ने प्लानिंग की है। अब कोहरे में पुलिस खुद लोगों की जान की परवाह करेगी। लोगों को गंतव्य की ओर सुरक्षित पहुंचाने के लिए 24 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। एक बाइक पर दो पुलिसकर्मी होंगे। गश्त के दौरान इन कर्मचारियों के पास टॉर्च, रिफ्लेक्टर, रेडियम वाली जैकेट होगी। गश्त के दौरान यदि कोई खराब वाहन दिखेगा तो वह उसके आगे व पीछे सड़क पर रिफ्लेक्टर रख देंगे। रोशनी पड़ने पर रिफ्लेक्टर चमकने लगेंगे और वाहन चालक अलर्ट हो जाएगा। इससे हादसा नहीं होगा। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने गश्त कर रहे दूसरी टीम को भी मौके पर बुलाया जा सकेगा, ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो।
सर्दियों में कोहरा होता है जानलेवा
बता दें दिसंबर माह में सर्दी चरम सीमा पर पहुंच जाती है। ये दिन कोहरे के भी होते हैं। कोहरे में सामने कुछ दिखाई नहीं देता। ऐसे में रात को सड़कों पर खराब हालत में खड़े रहने वाले ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रालियों से वाहन टकरा जाते हैं, जिसमें व्यक्ति की जान तक चली जाती है। ऐसे में जिला पुलिस दिनरात सर्दी में सड़कों पर गश्त करेगी। इतना ही नहीं वाहन चालकों को रात के समय रास्ता भी दिखाएगी ।
विज्ञापन

कोहरे में यह सावधानी बरतें
कोहरे में कुछ सावधानियों को बरतने की आवश्यकता है। पुलिस की गाइडलाइन के मुताबिक वाहन में येलो लाइट का उपयोग करें। कोहरा अधिक होने पर वाहन नहीं चलाएं। कोहरे में वाहन चलाएं तो धीमी गति और सावधानी से चलाएं। क्योंकि कोहरे में सड़क किनारे मार्ग संकेत में लगे रेडियम पट्टी भी स्पष्ट नहीं दिखती। वाहन को सड़क से नीचे नहीं उतारें। नदी और तालाब के आसपास गाड़ी की गति को धीमा रखें। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी न करें। वाहनों में रिफ्लेक्टर जरूरी है। साइकिल व झोटा बुग्गी के पीछे भी रिफ्लेक्टर लगाएं। वाहन को ओवर लोड कर न चलाएं। सड़कों पर दिशासूचक का ध्यान रखें। वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, ओवरटेक करते समय जल्दबाजी न करें। कोहरे के दौरान स्कूली वाहनों की हेड लाइट हमेशा लो बीम मोड में रखें। पैदल जाते समय स्कूली बच्चे फुटपाथ पर किनारे पर चले।
सर्दी बढ़ रही है और कोहरे का सीजन भी शुरू होने वाला है। हमने कोहरे में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए छह बाइक पर 24 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जोकि दो शिफ्टों में रातभर सड़कों पर रहेंगे। जहां भी सड़क किनारे खराब वाहन खड़ा देखेंगे उसके आगे पीछे रिफ्लेक्टर स्टैंड रख देंगे। जिससे दूसरा वाहन चालक अलर्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

-कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें