फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देर से पहुंची रही ट्रेनें, स्टेशन पर कट रही रात

Wed, 17 Jun 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कई दिन से देरी से चल रही गाड़ियों के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ा। सभी गाड़ियां रात की होने के कारण यात्रियों की परेशानी और भी बढ़ गई।
सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को हुई। इस दौरान नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली गाड़ी संख्या 14681 इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 55 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन

बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट विलंब से स्टेशन पहुंची। कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस ने भी एक घंटा 10 मिनट इंतजार करवाया। वहीं, अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस एक घंटा 38 मिनट की देरी से पहुंची।
यात्रियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों के समय में लगातार गड़बड़ी बनी हुई है, जिससे यात्रा की योजना प्रभावित हो रही है। कई यात्रियों को आगे की बस और अन्य साधन भी छूटने का सामना करना पड़ा। उधर, इंटरसिटी एक्सप्रेस का शेड्यूल अब तक पटरी पर नहीं लौट पाया है।
विज्ञापन

आंशिक रूप से रद्द किए जाने के बाद भी यह ट्रेन चार दिन से लगातार करीब दो-दो घंटे की देरी से चल रही है। इससे दैनिक यात्रियों के साथ लंबी दूरी के यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इस बारे में स्टेशन मास्टर विकास कुमार ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर ट्रैक का काम चल रहा है। इस कारण कुछेक गाड़ियां प्रभावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें