हजरत-निजामुद्दीन-पलवल के बीच चौथी रेलवे लाइन के निर्माण की वजह से यमुनानगर-जगाधरी से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। कुछ ट्रेनों को आंशकि तो कुछ को पूर्ण रूप से निरस्त किया। रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव हुआ है। 23 फरवरी से लेकर एक मार्च तक इन ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि दिल्ली मंडल के हजरत निजामुद्दीन-पलवल स्टेशन के बीच चौथी रेलवे लाइन का निर्माण होगा। इसके चलते फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्री-नॉल इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए उत्तर रेलवे ने ट्रेफिक ब्लॉक लिया है, जो इसी 23 फरवरी से शुरू हो जाएगा।
गाड़ी संख्या 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 28 फरवरी व गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 29 फरवरी को नहीं चलेगी। 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल 28 व 29 फरवरी को तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, रेवाड़ी व अलवर के रास्ते चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 26, 27, 28 और 29 फरवरी को अंबाला कैंट, सहारनपुर, मेरठ सिटी, खुर्जा, आगरा छावनी के रास्ते दौड़ी। गाडी संख्या 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टमिनल मुंबई एक्सप्रेस 27 व 28 फरवरी को अंबाला, सहारनपुर, मेरठ, खुर्जा और आगरा को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 12715 हजूर साहिब नांदेड़ अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 25, 27, 28 व 29 फरवरी को आगरा, खुर्जा, मेरठ, सहारनपुर, अंबाला के रास्ते जाएगी। गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस 24 व 25 फरवरी को आगरा, खुर्जा, मेरठ, सहारनपुर, अंबाला के रास्ते चलेगी।
होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। रेलवे अगले माह से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्ण लिया। अप-डाउन में ट्रेन यमुनानगर से होकर गुजरेगी। चंडीगढ़ से चलकर स्पेशल ट्रेन गोरखपुर जाएगी। अंबाला डिविजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि होली पर ट्रेनों में यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। अगले माह से होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दिल्ली, रेवाड़ी व अलवर के रास्ते जाएगी।