चोरों ने अलग-अलग पांच स्थानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव सुखदासपुरा निवासी देवी दयाल ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से आठ तोले सोने के आभूषण गायब थे। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये है।
उधर, फ्रेंड्स कालोनी निवासी परमिंद्र सिंह ने बताया कि उसकी कालोनी में ही दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर नौ पीस पावर बैंक, तीन कैमरे, स्मार्ट वाच व 15 हजार रुपये चोरी कर लिए।
वहीं, गांव गढ़ी बंजारा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसकी चुन्ना भट्टी के नजदीक नाई की दुकान है। चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी व अन्य सामान चोरी कदर लिया। इसी प्रकार चोरों ने उत्तर प्रदेश के गांव ननौता निवासी सलमान ने बताया कि उसकी चनेटी रोड पर दुकान है। चोरों ने बीती रात दुकान का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर और एलईडी चोरी कर ली।