फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैफिक सिग्नल बंद, सड़क पर दौड़ रही लापरवाही

Tue, 14 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी के आंबेडकर चौक की बंद पड़ी ट्रैफिक सिग्नल लाइट। संवाद
विज्ञापन
सचिन शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों पर लगी ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है, बल्कि हर दिन सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी महाराणा प्रताप चौक, अग्रसेन चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक और आईटीआई चौक पर देखने को मिल रही है, जहां हजारों वाहन रोजाना गुजरते हैं।
सिग्नल लाइट खराब होने के कारण वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए फर्राटा भर रहे है। इतना ही नहीं इनमें काफी लाइटें वह हैं जो कुछ माह पहले ही 47 लाख रुपये खर्च कर शहर में लगाई गई थी। कुछ माह में ही इन लाइटों का खराब होना इनकी क्वालिटी पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। महाराणा प्रताप चौक और अग्रसेन चौक की सिग्नल लाइटें पिछले चार माह से बंद हैं, जबकि डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक और आईटीआई चौक की लाइटें करीब एक माह से खराब हैं। इन चौराहों पर वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे कई बार आमने-सामने की स्थिति बन जाती है। पीक आवर्स में लंबा जाम लगना रोज की बात हो गई है।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों को घंटों धूप और बारिश में सड़क पर खड़े रहना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई वाहन चालक पुलिस की मौजूदगी में भी नियमों का उल्लंघन करते हुए रेड लाइट जंप, गलत दिशा से वाहन निकालने और ओवरटेक करने से बाज नहीं आते। इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि सिग्नल लाइटों की खराबी को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि जल्द सिग्नल ठीक नहीं किए गए तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता।
नागरिकों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वचालित सिग्नल प्रणाली सुचारु रहना बेहद जरूरी है। इससे यातायात नियंत्रित रहता है और दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से मांग की है कि सभी खराब सिग्नल लाइटों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें चालू कराया जाए, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट सके और लोगों को जाम व हादसों के खतरे से राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन

यातायात पुलिस की तरफ से नगर निगम को सिग्नल लाइटें सही कराने के लिए पत्राचार किया गया है। यातायात सुचारु रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। - संदीप कुमार, यातायात प्रभारी।

जगाधरी के आंबेडकर चौक की बंद पड़ी ट्रैफिक सिग्नल लाइट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें