फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 191 सीटें रिक्त

Tue, 14 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिला लेने के लिए पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) की रिक्त सीटें भरना प्रबंधन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। तीन चरण के बाद भी संस्थान में 191 सीटें रिक्त हैं।
सोमवार को तीसरे चरण की ऑफलाइन प्रक्रिया का तीसरा दिन रहा। इस दौरान मौके पर ही पंजीकरण कर विद्यार्थियों को तुरंत दाखिला देने की प्रक्रिया चलाई गई। इस प्रक्रिया में केवल चार ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। हालांकि सोमवार को कुल 28 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। इनमें से 24 विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्होंने दाखिला लेने के लिए पूर्व में आवेदन किया गया था।
विज्ञापन

राजकीय संस्थान में दाखिला लेने के लिए ऑफलाइन चरण में कुल 160 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 55 विद्यार्थियों ने द्वितीय वर्ष और 105 ने प्रथम वर्ष के लिए आवेदन किया था। आवेदक 105 विद्यार्थियों के लिए तीन दिन प्रक्रिया चलाई गई। पहले दिन 62 ने, दूसरे दिन 19 ने और सोमवार को 24 को दाखिला दिया गया।
इसके साथ सोमवार को चलाई गई ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत चार और विद्यार्थियों को मौके पर आवेदन करके दाखिला दे दिया गया। वहीं, अब तक राजकीय संस्थान में दाखिला लेने वालों की संख्या 229 हो गई है। ओपन काउंसलिंग के बाद अब राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में रिक्त सीटों की संख्या 191 रह गई है।
विज्ञापन

दाखिला समिति के नोडल अधिकारी दीपक मेहता ने बताया कि संस्थान की अभी 191 सीटें खाली हैं। रिक्त सीटें भरने के लिए अभी ऑफलाइन प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके तहत विद्यार्थियों को मौके पर दाखिला दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेज लेकर संस्थान आना है। इसके बाद मौके पर ही उनका आवेदन किया जाएगा और दस्तावेजों की जांच के साथ ही दाखिला दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें