स्कूल बस चालकों से जानकारी लेते यातायात थाना प्रभारी संदीप कुमार। प्रवक्ता
यमुनानगर। नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए यातायात पुलिस ने जिले में संचालित स्कूल बसों का विशेष जांच अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और नियमों का सख्ती से पालन कराना रहा।
जांच के दौरान यातायात प्रभारी संदीप कुमार, बीईओ सरस्वती नगर सर्वोदय गोयल और एमवीआई अनिल तंवर ने स्कूल खुलने से पहले बसों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा उपकरणों की गहन जांच की। चालकों और परिचारकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए। साथ ही बसों में सीसीटीवी कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी गेट, जीपीएस सिस्टम और बच्चों के सुरक्षित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संवाद