फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यासपुर गांव में जाम और जलभराव से लोगों का जीना दुश्वार

Thu, 04 Jun 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अजात आश्रम के पास सरस्वती नदी की बदहाली को दिखाते महंत व अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
राजेश कुमार
विज्ञापन

व्यासपुर। गांव व्यासपुर में अब तक बुनियादी समस्याओं को पूरा नहीं किया गया है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, जलभराव और तालाबों में उगी जलकुंभी के साथ अन्य समस्याओं का समाधान न होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। साढौरा मार्ग पर अजात आश्रम के साथ ही सरस्वती नदी का प्रवाह है। लोगों का अंतिम संस्कार करने के बाद इसी में अस्थियों का प्रवाह कर मृतकों की मोक्ष की कामना की जाती थी।
अब पूरे गांव का गंदा पानी अजात आश्रम के पास गिर रहा है। आश्रम को जाने वाली पुलिया धंस चुकी है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अजात आश्रम के महंत कृष्णानंद सरस्वती महाराज का कहना है कि सरस्वती नदी में पढ़े लिखे लोग भी कूड़ा डाल रहे हैं। इससे नदी का पानी भी गंदा हो रहा है। वह खुद लोगों को कूड़ा डालने से रोक चुके हैं। लोग झगड़ा करने को उतारू हो जाते हैं। धंसी पुलिया को ठीक कराने के लिए कई बार बोल चुके हैं, लेकिन अधिकारी सुनते ही नहीं।
विज्ञापन

गांव के हजारों राहगीर और स्थानीय लोगाें को हर दिन जाम से जूझना पड़ता है। जगाधरी और साढौरा की तरफ से आने वाले भारी व हल्के वाहनों के लिए छछरौली और रणजीतपुर की तरफ जाने का एकमात्र रास्ता इसी गांव के बीचोबीच से होकर गुजरता है। बाईपास न होने और सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव चौबीसों घंटे बना रहता है। गांव के मुख्य शिव चौक से लेकर कपालमोचन मार्ग पर स्थित आंबेडकर भवन तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

अवैध कब्जों की भेंट चढ़े तालाब : गांव के पर्यावरण और जल संरक्षण की रीढ़ माने जाने वाले तीन प्रमुख तालाब आज अवैध कब्जे की भेंट चढ़ चुके हैं। पहला तालाब राजकीय स्कूल के खेल ग्राउंड के पास है, दूसरा छछरौली मोड़ के पास डेहा बस्ती के नजदीक और तीसरा हड़तौल गांव के मोड़ पर स्थित है। संवाद

अजात आश्रम के पास सरस्वती नदी की बदहाली को दिखाते महंत व अन्य लोग। संवाद

अजात आश्रम के पास सरस्वती नदी की बदहाली को दिखाते महंत व अन्य लोग। संवाद

अजात आश्रम के पास सरस्वती नदी की बदहाली को दिखाते महंत व अन्य लोग। संवाद

अजात आश्रम के पास सरस्वती नदी की बदहाली को दिखाते महंत व अन्य लोग। संवाद

अजात आश्रम के पास सरस्वती नदी की बदहाली को दिखाते महंत व अन्य लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें