फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बल्लेवाला क्रशर जोन में ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। बल्लेवाला क्रशर जोन में रेत-बजरी ढुलाई का काम बंद होने से परेशान ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। खराब मौसम और बीच-बीच में बरसात के बावजूद सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मैदान में डटे रहे और प्रशासन से काम दोबारा शुरू करवाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से काम पूरी तरह ठप है, जिसके चलते उनके परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों ने बताया कि वे बीते वर्षों से क्रशर जोन में नियमों के तहत रेत-बजरी ढुलाई का काम करते आए हैं। उनके अनुसार पहले वे ई-रवाना और बिलों के साथ ही कार्य करते थे और आगे भी नियमों का पालन करने को तैयार हैं। इस काम के जरिए ही उनके परिवारों का भरण पोषण चलता है, लेकिन पिछले कई दिनों से वाहन खड़े हैं और कमाई शून्य हो चुकी है। धरने पर बैठे चालकों ने बताया कि वे अपनी समस्या लेकर जिला उपायुक्त से भी मिल चुके हैं। डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द ही काम शुरू करने की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन मिला है, कार्य शुरू नहीं हुआ। इसी के विरोध में वे बल्लेवाला क्रेशर जोन में धरना-प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। 29 जनवरी तक वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 29 जनवरी तक प्रशासन उनकी समस्या का समाधान नहीं करता तो वे बड़े स्तर पर कदम उठाएंगे। लगभग 300 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जिला मुख्यालय तक ले जाकर डीसी को सौंप दी जाएंगी। रेत, बजरी का यह कार्य ही उनकी मुख्य आजीविका है और इसके अलावा उनके पास परिवार चलाने का कोई दूसरा साधन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें