फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूम मचा रहे महिलाओं के बनाए खिलौने

Fri, 15 Nov 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेला श्री कपालमोचन में लगी विभागों की प्रदर्शनी में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से लगाया गया स्टॉल भी सुर्खियों में है। स्टॉल पर ग्रामीण महिलाओं की ओर से घर पर ही हाथों से तैयार किए गए सॉफ्ट टॉय लोगों को पसंद आ रहे हैं।
विभाग का दावा है कि इन खिलौनों की ऑनलाइन बाजार में भी अच्छी डिमांड है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की और से स्वयं सहायता समूह की बात करें तो इससे जुड़ी महिलाओं का भी स्टॉल है। स्टॉल संभाल रही राजविंद्र कौर ने बताया कि वह काफी समय से स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर उन्होंने घर पर काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन

वह ऊन से सॉफ्ट टॉय बनाती हैं। इसके बाद बाजारों में उन्हें बेच देते हैं। विभाग की ओर ने उनके तैयार सामान की ऑनलाइन सेल भी की जाती है। बाजार में जिस खिलौने की कीमत 200 से 300 रुपये मिलती है वह ऑनलाइन बाजार में 600 से 800 रुपये तक में बिक जाता है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को घर पर ही रोजगार दिलाया जाता है। इसमें तीन तरह के कार्य आते है। जिसमें मैन्युफेचरिंग, ट्रेडिंग और सर्विस आते हैं। महिलाओं के समूह तैयार किए जाते हैं। वर्तमान में जिले में 4500 से अधिक महिलाएं अगल-अलग समूह से जुड़कर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें