फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेपर लीक होने के विरोध में निकाला मशाल मार्च

Mon, 25 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मशाल मार्च निकालकर रोष प्रकट करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की ओर से मशाल मार्च बुलाया गया। इस मशाल मार्च में सीजेआई की यूथ कॉकरोच टिप्पणी के बाद छिड़ी बहस का असर भी देखने को मिला।
इसमें कई युवा टी-शर्ट पर कॉकरोच स्टीकर लगाकर शामिल हुए। वहीं, युवाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक हाथ में मशाल और एक में कॉकरोच का पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मॉडल टाउन के बीच स्थित शहर के नेहरू पार्क पर शाम को बड़ी संख्या कांग्रेसी जमा हुए। उन्होंने नीट पेपर लीक के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने मशाल मार्च में भाग लेकर नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर नेहरू पार्क से प्यारा चौक तक मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें