फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मतदाताओं की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी

Mon, 13 May 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा टोल फ्री नंबर 1950 जारी कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर चुनाव से संबंधित सुझाव व शिकायत कर सकता है।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति पर तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करें और अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान हर पात्र का लोकतांत्रिक अधिकार है। अगर कोई व्यक्ति आपको वोट के लिए किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसकी भी सूचना जिला प्रशासन को करें ताकि उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव को लेकर 1950 नंबर पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें