फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस, सीआरपीएफ ने निकाला फ्लैग मार्च

Mon, 13 May 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर दिख रही है। चुनाव को लेकर जिला पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने रविवार को थाना शहर यमुनानगर व जगाधरी के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल कर आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया।
डीएसपी राजेश कुमार व अभिलक्ष जोशी के नेतृत्व में जिला पुलिस की टीमें, थाना प्रबंधकों व उनकी पुलिस व सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एसएस गुर्जर द्वारा फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने निश्चित हुए हैं। इस फ्लैग मार्च में थाना शहर जगाधरी के प्रबंधक नरेंद्र कुमार व थाना शहर यमुनानगर के प्रबंधक जगदीश चंद्र भी अपनी-अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह फ्लैग मार्च जगाधरी रक्षक बिहार नाके से शुरू होकर अग्रसेन चौक जगाधरी, प्यारा चौक, आजाद नगर, रामपुर चौकी, थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र चुना भट्ठी, न्यू मार्केट, यमुनानगर स्टेशन चौक, भगत सिंह चौक, कन्हैया साहिब, चौक हुडा सेक्टर-17 जगाधरी, मुख्य बाजार जगाधरी की गलियों व मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
आमजन को असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, नशीले पदार्थों का व्यापार करने वाले, अवैध हथियार रखने वालों के बारे में पुलिस को सूचना देने बारे कहा गया। जनता से अपील की गई कि चुनाव के समय किसी असामाजिक तत्व के बहकावे में न आकर, किसी प्रकार के लालच देने वालों की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम में दें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग शांतिपूर्ण निष्पक्ष रूप से करें। मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध किस्म के लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से लोकसभा चुनाव में सामाजिक तत्वों से संबंधित कोई भी सूचना डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम पर देने वाले अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें