फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को लेखन कौशल का बताया महत्व

Tue, 27 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। राजकीय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की टैगोर लिटरेरी सोसायटी की ओर से निबंध लेखन व पेपर रीडिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को लेखन कौशल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किताबें पढ़ने के सुख, महाविद्यालय के पुस्तकालय के लाभ, जीवन लक्ष्य व देशभक्ति इत्यादि विषयों पर विचार प्रकट किए। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 30 और पेपर रीडिंग में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, लेखन दक्षता, व वाकपटुता इत्यादि गुणों का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखन प्रतियोगिताएं भविष्य में होने वाली बड़ी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सहयोगी होती हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक बंसल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की संवाद व पठन कौशल बेहतर बनाने में कारगर हैं। कार्यक्रम सोसायटी संयोजक प्रो. राजबीर व डॉ. ऋतु शर्मा की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रो. अशोक बंसल, प्रो.राजबीर व डॉ. ऋतु शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका भी निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें