फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उद्यमिता की अवधारणाओं के बारे में बताया

Thu, 02 Nov 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आईवीएलपी इम्पैक्ट अवार्ड के तहत गुरु नानक खालसा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान की ओर से कराए जा रहे 30 दिवसीय सौ महिला लीडर्स कार्यक्रम का समापन हो गया। डॉ. पीर गुलाम नबी ने उद्यमिता की बुनियादी अवधारणाओं के बारे में बताया। साथ ही टीम बिल्डिंग की गतिविधियां हुईं।
डायवर्सिटी एवं बिजनेस कंसल्टिंग के संस्थापक हितेश गुलाटी ने बिजनेस प्लान पर वार्ता की। उद्यमिता विकास विभाग व औद्योगिक समन्वय विभाग एनआईटीटीआर चंडीगढ़ के सहायक प्रोफेसर अमर देव सिंह ने व्यक्तित्व व व्यावसायिक विशेषताएं बताईं। करी कॉलेज बोस्टन की सारा कौर ने लक्ष्य निर्धारण व जीवन कौशल के बारे में चर्चा की। अमर देव सिंह ने समय के निवेश पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

अनीश लोंगिया ने उद्यमिता के बारे बताया। हरमिंदर नंदा ने बलवंत सिंह, डॉ. अमित जोशी, वरुण, हरप्रीत सिंह, सचिंदर कुमार, किशोर सिंह व 100 महिला प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शकों का स्वागत किया। डॉ. गौरव कोचर ने कार्यशालाओं में हुए कार्यक्रम की संक्षिप्त टिप्पणी प्रस्तुत की। डॉ. पीर ने प्रतिभागियों को विभिन्न कम्युनिकेशन के विषय से अवगत कराया। दस महिलाओं की टीमों ने अपने व्यावसायिक प्लान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

ब्रिज एशिया पैसिफिक के निदेशक एवं ब्रिज इंस्टीट्यूट के सह संस्थापक मैक मैकेंजी की ऑनलाइन वार्ता हुई। गुरु नानक खालसा शिक्षण संस्थाओं समूह के महासचिव बलवंत सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में डॉ. अमित जोशी ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें