फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: अवैध संबंध छुपाने के लिए प्रेमी संग मिलकर मां ने की मासूम बेटे की हत्या, पहले दिया जहर, मौत नहीं हुई तो घोंटा गला

Fri, 01 Apr 2022 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने खुलासा किया। आरोपी महिला का प्रेमी जोली गांव का रहने वाला है। दो साल से दोनों के अवैध संबंध थे। 
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद बेसुध पड़ी मां। पोस्टमार्टम हाउस की तरफ विलाप करते हुए गोद में लेकर जाता पिता। यमुनानगर ट्रॉमा सेंटर में मृत बच्चे को गोद में लेकर विलाप करता पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के जयधरी गांव में हुई सात साल के मासूम की हत्या उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। प्रेमी के साथ अवैध संबंधों को छुपाने के लिए मृतक की मां ने पहले उसे जहरीला पदार्थ दिया। जहरीला पदार्थ खाने से जब उसकी मौत नहीं हुई तो उन्होंने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। यह खुलासा गुरुवार को आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया। अभी आरोपी प्रेमी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 
छछरौली थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका अंबाला के जोली गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग है। दो साल पहले जब वह अपने गांव गढौली गई थी तो उसका युवक के साथ संपर्क हुआ था। इसके बाद उन दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। वह दवाई लेने के बाद अपने प्रेमी से मिलने आती थी।

दो मार्च को वह छोटे बेटे को साथ लेकर पंचकूला दवाई लेने गई थी। वहां पर उससे मिली थी। तब उसे बेटे ने यह बात अपनी चाची को बताई थी। इसके बाद मंगलवार को भी जब उसका पति काम पर गया हुआ था तो उसका प्रेमी घर पर आ गया। इस दौरान भी उसके बेटे ने उसे देख लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसके प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की बात कही थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए पहले उन्होंने उसे जहरीला पदार्थ दिया। लेकिन उसे उल्टी आ गई। जिसके चलते उसकी मौत नहीं हुई। इसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला दबा दिया। वारदात के बाद उसका प्रेमी वहां से फरार हो गया। 

महिला के देवर ने दी थी पुलिस को शिकायत
आरोपी महिला के देवर ने बताया था कि उसके बड़े भाई की शादी 14 साल पहले अंबाला के गांव गढौली निवासी महिला से हुई थी। शादी ने उसके भाई के पास दो बेटे थे। बड़ा बेटा 12 साल का है व छोटा बेटा सात साल का था। उसकी भाभी का चाल चलन शुरू से ही ठीक नहीं था। जिसे पहले कई बार उसके भतीजे ने व्यक्ति से बातचीत व गलत हरकतें करते देखा था।

दो मार्च को उसकी भाभी छोटे बेटे को साथ लेकर पंचकूला दवाई लेने गई थी। वहां पर वह एक युवक से मिली थी। दोनों ने बेटे के सामने ही शर्मनाक हरकतें की थी। इसके बाद घर लौटने पर उसने अपने बेटे की पिटाई की थी। रोज की तरह उसका बड़ा भाई मंगलवार को अपने काम पर गया था।

शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी पत्नी ने फोन करके उसे बताया कि उसका छोटा भतीजा घर आया था। वह कह रहा था कि उसकी मम्मी ने जबरदस्ती उसे कुछ पिलाया है। जिससे उसे उल्टियां होने लगी है। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। फिर उसे पता चला है कि उसकी भाभी ने अपने बेटे को गला घोंट कर मार डाला है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी भाभी ने अपने पति की गैर मौजूदगी में अपने प्रेमी को बुलाया। उसके भतीजे ने उन दोनों को देख लिया। इसके बाद उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मासूम बेटे को पहले जहरीला पदार्थ दिया, इसके बाद उसका गला घोटकर उसकी हत्या की।  
 
थाना छछरौली प्रभारी संदीप ने बताया कि आरोपी महिला ने पूछताछ में प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने की बात कबूली है। महिला से पूछताछ की जा रही है। आरोपी प्रेमी जोली गांव का रहने वाला है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें