फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर से कुचलकर पौने दो वर्ष के बच्चे की मौत

Fri, 13 Nov 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। स्वाबड़ी गांव के अड्डे पर वीरवार दोपहर पौने दो साल के बच्चे डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर रणजीतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव पूड़ा निवासी विजय ने बताया कि वह स्वाबड़ी गांव के अड्डे पर रेहड़ी लगाकर मूंगफली बेचता है। एक नवंबर को वह अपनी पत्नी और पौने दो साल के बेटे उपेंद्र को गांव से स्वाबड़ी स्थित कमरे पर लेकर आया था। वीरवार दोपहर उसका बेटा कमरे के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन

खेलते-खेलते वह सड़क किनारे पहुंच गया। इसी दौरान सड़क पर खड़े एक डंपर के चालक ने वाहन को पीछे करना शुरू कर दिया। पीछे खड़ा उपेंद्र डंपर की चपेट में आ गया और उसका पहिया बच्चे के ऊपर से गुजर गया। बच्चे के डंपर के नीचे आने पर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रणजीतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लिया। रणजीतपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें